Breaking News

आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा सभी के लिए कल्याणकारी होती है: अम्बिका सिंह

अम्बेडकरनगर। जिले के तहसील भीटी के नवदुर्गा पूजा समिति गोगवा चौराहा, चाचिकपुर में आयोजित दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ पूर्व प्रमुख भीटी अम्बिका ने किया। पूर्व प्रमुख ने अपने सम्बोधन में उपस्थित लोगों से कहा कि मां आदिशक्ति श्री दुर्गा की पूजा अर्चना श्रद्धा व विश्वास से करनी चाहिए। सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होतीं हैं। नकारात्मक ऊर्जा के स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा सभी के लिए कल्याणकारी होती है: अम्बिका सिंह

यहां विगत 24 वर्षों से दुर्गा महोत्सव का आयोजन निरंतर होता चला आ रहा है। आज महिलाओं द्वारा भजन संध्या पर संगीत के साथ भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया।

👉मथुरा जेल में कैदियों से मिलने पहुंचे मंत्री धर्मवीर प्रजापति, सभी को अपना जीवन बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया

संगीतमयी भजन कीर्तन सुनकर श्रध्दालुभक्ति रस में डूब गए। इस अवसर पर प्रसाद स्वरूप श्रध्दालुओं को हलुआ वितरित किया गया।श्रद्धालुओं के लिए भक्ति चलचित्र की व्यवस्था की गई है।

आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा सभी के लिए कल्याणकारी होती है: अम्बिका सिंह

श्रद्धालु माता आदिशक्ति श्री दुर्गा का दर्शन व पूजा अर्चना के बाद भक्ति भाव में रहें। देर रात तक कार्यक्रम चलता है। दुर्गा पूजा आयोजन के संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू हैं। समिति के सदस्य अरुण सिंह, प्रमोद सिंह, सुनील सिंह, मणि भूषण सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। श्रद्धालुओं का भीड़ रहती है।

About Samar Saleel

Check Also

पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) परम पावन पोप फ्रांसिस (Pope Francis) के राजकीय अंतिम ...