Breaking News

जांच एजेंसियां केंद्र सरकार की कठपुतली बन गईं हैं: शेखर दीक्षित

• संजय सिंह की गैर कानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदेश भर में AAP कार्यकर्त्ता सड़कों पर

• संजय की गिरफ्तारी के खिलाफ यूपी, दिल्ली सहित देश भर में हो रहे जगह-जगह प्रदर्शन

• लखनऊ में आप नेता शेखर दीक्षित के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गांधी प्रतिमा हजरतगंज के समीप सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने देश के लोकप्रिय राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अनैतिक और अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर राजनीतिक पूर्वाग्रह के तहत संजय सिंह को गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार किए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

जांच एजेंसियां केंद्र सरकार की कठपुतली बन गईं हैं: शेखर दीक्षित

इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी व लखनऊ पुलिस के बीच काफी नोक झोंक के बाद लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ईको गार्डन पार्क ले जाया गया।

आम आदमी पार्टी लखनऊ के जिला अध्यक्ष पं० शेखर दीक्षित ने संजय सिंह की गिरफ्तारी कोअनैतिक बताते हुए केंद्र सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैये की गहरी निंदा की व सरकार को चेतावनी देते हुए यह कहा कि यदि संजय सिंह को रिहा नहीं किया गया तो हम पूरे देश में इस अन्याय के खिलाफ आम आदमी की आवाज को बुलंद करेंगे।

जांच एजेंसियां केंद्र सरकार की कठपुतली बन गईं हैं: शेखर दीक्षित

संजय सिंह देश के सर्वोच्च सदन में गरीबों, मजलूमों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व आदिवासियों की मुखर आवाज हैं उनको इस तरह से तथाकथित शराब घोटाले में ईडी द्वारा गिरफ्तार कर जेल में डालना पूर्णतया गलत है तथा पत्रकारों को संबोधित करते हुए शेखर दीक्षित ने कहा कि वर्तमान समय में स्वतंत्र संस्थाओं पर सत्ताधारी बीजेपी का गहरा हस्तक्षेप है।

उन्होंने ईडी सीबीआई और आईटी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब संस्थाएं आज केंद्र सरकार के इशारे पर कार्य कर रही है और विपक्ष के नेताओं को पूरे देश में फर्जी केशों में परेशान किया जा रहा है व जेल में डालने का कार्य किया जा रहा है जिसकी हम कड़ी भर्त्सना करते हैं।

👉मथुरा जेल में कैदियों से मिलने पहुंचे मंत्री धर्मवीर प्रजापति, सभी को अपना जीवन बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी की गई, 8 दिनों तक उन्हे रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कि गयी लेकिन जाँच एजेंसी को कुछ हासिल नहीं हुआ इन सबके बावजूद सांसद संजय सिंह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जांच एजेंसियां केंद्र सरकार की कठपुतली बन गईं हैं: शेखर दीक्षित

जिला अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है, क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया।

जांच एजेंसियां केंद्र सरकार की कठपुतली बन गईं हैं: शेखर दीक्षित

इस मौके पर नीरा सक्सेना, डॉ राजेश आर्य, रेखा चतुर्वेदी, राजेश पांडे, शहंशाह हुसैन, अंकित परिहार, अगस्टिन क्राउदर (जॉनी), प्रियंका श्रीवास्तव, रानी कुमारी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बन खरे, धीरज कुमार शर्मा, साहिल अंसारी, नीरज गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, दीपक मौर्य, अभिषेक सिंह, इरम रिजवी, कायनात सिद्दीकी, पीके बाजपेई, मुकेश शुक्ला ज्ञान सिंह सहित सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: छात्र रजनीश शर्मा को एडोब में इंटर्नशिप का ऑफर

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय (Engineering and Technology Faculty) के कंप्यूटर साइंस ...