Breaking News

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष घर पर नजरबंद किए गए

औरैया।  युवक कांग्रेस के पश्चिमी जोन प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव को विगत 7 दिनों से योगी सरकार ने जेल में बंद कर रखा है। उसकी मुख्य वजह किसानों के हितों की लड़ाई में वह पूर्णतया सहयोग कर रहे थे।

उनकी रिहाई को लेकर जनपद औरैया के युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज पाल को दिव्यापुर मे फफूंद चौराहे पर आज विरोध प्रदर्शन करना था। जिसमें मुख्यमंत्री के पुतले दहन की भनक लगते ही औरैया कोतवाली पुलिस ने उनको औरैया स्थित उनके मकान पर नजरबंद कर दिया। जिससे प्रस्तावित प्रदर्शन का कार्यक्रम ना हो सका। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में योगी सरकार के प्रति भारी रोष है और इस दमनचक्र और तानाशाही कार्रवाई के लिए सरकार की घोर निंदा की गई है।

साथ ही प्रदेश सरकार से शीघ्र उनके युवा प्रदेश अध्यक्ष को जेल से रिहा करने की मांग की गई है। रिहाई की मांग करने वालोें में मछुवारा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डाक्टर प्रकाश चन्द्र कश्यप, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मन मोहन सिंह सेंगर, महिला विंग जिलाध्यक्ष रेशमा बेगम, छात्रसंघ जिला अध्यक्ष आशुतोष दुबे, सेवा दल जिला अध्यक्ष वरून तिवारी, औरैया शहर सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह यादव आदि प्रमुख रहे।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...