Breaking News

Zimbabwe : चक्रवात में 100 से ज्यादा लापता

पूर्वी जिम्बाब्वे Zimbabwe के कुछ हिस्सों में उष्णकटिबंधीय चक्रवात इदाई की वजह से 100 से ज्यादा लोग लापता है। एक स्थानीय सांसद ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।

Zimbabwe के मोजाम्बिक की

जिम्बाब्वे Zimbabwe के मोजाम्बिक की सीमा से लगे मनालीलैंड प्रांत के कुछ हिस्सों के प्रमुख पुल बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। संसद के सदस्य जोइमुआ सैको ने कहा कि अब तक हमारे पास जो सूचना है, उसके अनुसार 100 से अधिक लोग लापता हैं और उनमें से कुछ लोग मारे गए हैं। चिमानिमनि में एक भू-स्खलन के बाद कम से कम 25 घर बह गए। उनके अंदर रह रहे लोग लापता हैं।

बताते चलें कि इदई साइक्लोन शुक्रवार को मध्य मोजाम्बिक में टकराया, जिसकी वहज से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं, देश के सबसे बड़े शहरों में से एक बेरा के करीब पांच लाख लोगों से संपर्क टूट गया है।
मोजाम्बिक में स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि चक्रवात आने से पहले सप्ताह में हुई भारी बारिश से 66 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं, करीब 17,000 लोगों के विस्थापित होने और घायल होने का दावा किया गया था। हालिया, सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस हफ्ते पड़ोसी मलावी में भारी बारिश की वजह से करीब दस लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 56 लोगों की मौत हुई है।

 

About Samar Saleel

Check Also

पहलगाम हमले के बाद सतर्क हुआ अमेरिका, यात्रियों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: अमेरिका ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अपने नागरिकों के ...