Breaking News

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरु, रक्षा सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

भारत और अमेरिका, दोनों देशों की सेनाओं ने संयुक्त सैन्य अभ्यास की शुरूआत कर दी है। ये सैन्य अभ्यास वाशिंगटन में किया जा रहा है। ये अभ्यास दो हफ्ते तक चलेगा। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है।]

वहीं आपको बता दें की संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2019’ की शुरुआत ज्वॉइंट बेस लुईस मैककॉर्ड में 5 सितंबर से हुई है।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2019’ की शुरुआत हो गई है। यह अभ्यास 18 सितंबर तक जारी रहेगा। यह सबसे बड़े संयुक्त सैन्य अभ्यासों में से एक है और इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाना है। साथ ही उन्होने कहा कि युद्ध अभ्यास 2019 संयुक्त सैन्य अभ्यास का 15वां एडिशन है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

रूस ने ओडेसा में किया मिसाइल हमला, पांच लोगों की मौत; ‘हैरी पॉटर कैसल’ भी तबाह

रूस और यूक्रेन के बीच 26 महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। फिलहाल, ...