Breaking News

मुंबई इंडियंस ने लिया एक बड़ा निर्णय, इस लेग स्पिनर खिलाड़ी को किया रिलीज

इंडियन प्रीमियर लीग 2019 की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने बड़ा निर्णय लेते हुए अपने लेग स्पिनर मयंक मार्कण्डेय को रिलीज कर दिया है चार बार की चैंपियन मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ डील करते हुए मयंक मार्कण्डेय को रिलीज कर ऑलराउंडर शेरफन रदरफोर्ड को अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया है शेरफन रदरफोर्ड ऑलराउंडर हैं  उन्हें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है

मयंक मार्कण्डेय को रिलीज करने पर मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने कहा, ‘हम मयंक को उनके अच्छे भविष्य के लिए बधाई देते हैं वो एक टैलेंटेड खिलाड़ी हैं हम भाग्यशाली हैं कि हमने मयंक को तराशा मयंक को रिलीज करना कठिन निर्णय है लेकिन हम उसे अच्छे क्रिकेट संभावनाओं के लिए रिलीज कर रहे हैं हम जानते हैं कि मयंक भारतीय क्रिकेट के एक चमकते हुए सितारे बनने की कगार पर हैं मयंक हमेशा मुंबई इंडियंस फैमिली का भाग रहेंगे ‘

मयंक मार्कण्डेय का करियर

पंजाब के रहने वाले मयंक मार्कण्डेय 2018 में मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हुए थे वर्ष 2018 में उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए थे वर्ष 2019 में वो सिर्फ 3 मैच खेले  उन्हें एक विकेट मिला मयंक मार्कण्डेय के बाहर होने की वजह राहुल चाहर भी हो सकते हैं जिन्होंने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 13 मैचों में 13 विकेट लिए थे उनका इकॉनमी रेट भी 6.55 रहा था

About News Room lko

Check Also

IPL इतिहास में दूसरी बार होगा ऐसा कारनामा, मैदान पर उतरते ही बनेगा नया रिकॉर्ड

कुछ ही दिनों में IPL 2025 की शुरुआत होने वाली है। यह इस टूर्नामेंट का ...