हरियाणा। फरीदाबाद जिले में बीती रात चोरी करने आये चोर को लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला। दरअसल फरीदाबाद के सरूरपुर इलाके में बीती रात चोरी के इरादे से चोर घर में घुसा गया। जिसके बाद घर के लोगों की नींद खुल गई। जिसके बाद चोर इससे पहले भागता उसे घर के लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती तब तक उसे लोगों ने पीट पीटकर मार डाला गया। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घर के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार चोर ने छत की चादर तोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। जिसके बाद जैसे ही वह दरवाजा खोलकर भागने की कोशिश की उसी समय घर के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद घर के सदस्यों ने उससे पूछताछ करनी शुरू कर दी जिससे सारे राज सामने आ गये। उसने बताया कि वह एक कंपनी में फोरमैन का काम करता है, जानकारी होने के बाद उन्होंने उसे मारपीट कर उसी कंपनी के बाहर छोड़ दिया। जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक बिहार का रहने वाला है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
