Breaking News

दिल्ली: उजबेकिस्तान की महिला के साथ कार में हुआ गैंगरेप, दोस्त ने किया ये कुकर्म

राजधानी दिल्ली में एक कार के अंदर विदेशी महिला के साथ रेप किया गया। पीड़ित महिला उजबेकिस्तान की है। पीड़िता ने दक्षिण-पश्चिम जिले के वसंत कुंज थाने में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तीनों आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 31 साल है। वहीं मुख्य आरोपी महज 25 साल का है। महिला ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी उसका जानने वाला था। दोनो ही एक दूसरे को बहुत अच्छे से पहचानते थे।

महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके जानने वाले युवक ने बहाने से उसे दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में बुलाया जहां उसके दो अन्य साथी पहले से मौजूद थे। फिर उसके साथ स्कॉर्पियो कार के अंदर तीनों युवकों ने रेप किया। महिला ने रेप का जब विरोध किया तो उसे बुरी तरह से पीटा गया। महिला की युवक से फेसबुक में 2 साल पहले दोस्ती हुई थी। महिला 2 महीने पहले ही भारत आई थी।

इसके बाद महिला ने पुलिस को इस पूरी वारदात के विषय में बताया और तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। ये घटना 10 अगस्त की है। 11 तारीख को महिला एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हुई जहां पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। फिलहाल तीनो आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

भगवान् गणेश जन्मोत्सव: भगवान् गणेश की पूजा से व्यक्ति के जीवन में मिलती है सफलता और समृद्धि, मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण

गणेश चतुर्थी पर्व हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है, जो भगवान् गणेश (Lord Ganesha) के ...