Breaking News

लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन ने किया सम्मान समारोह एवं विशाल खिचड़ी भोज

लखनऊ- शनिवार को मुंशीपुलिया चौराहे पर लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया। लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन द्वारा सामाज में अच्छा व सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सा क्षेत्र से 11 डॉक्टरों, मीडिया क्षेत्र से 11 मीडियाकर्मी, 5 रिटायर्ड फौजियों एवं 21 व्यापारियों को “शाने अवध सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशाल खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए महिला हेल्प लाइन की तर्ज पर व्यापारी हेल्प लाइन की मांग प्रदेश सरकार से की जायेगी। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, प्रदेश महासचिव राजेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत भाषीन, प्रदेश सचिव एस के श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, अकील खान, अजय सोनी, विकास मिश्रा, कोषाध्यक्ष वेड प्रकाश गुप्ता, सुनील कुमार, रमाकांत उपाध्याय, आशुतोष सिंह, अभिषेक दत्त, अशोक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...