Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ पंचायतीराज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के फूलपुर लोकसभा चुनाव में 2014 में पहली बार कमल खिलाया था। योगी आदित्यनाथ सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा के केंद्रीय संगठन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चुनाव सह प्रभारी बनाया है। उत्तर प्रदेश से विधान परिषद सदस्य केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव प्रबंधन का माहिर माना जाता है।

 

About Samar Saleel

Check Also

प्रभु श्रीराम से जुड़ी सभी स्थलों की जानकारी रखनी होगीः प्रो प्रतिभा गोयल

• अयोध्या केवल शहर ही नही बल्कि भावनाओं का शहरः नगर आयुक्त संतोष कुमार • ...