Breaking News

डिजाइनर सब्यासाची से मिलीं आलिया, रणबीर संग जल्द ले सकती हैं सात फेरे

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि यह चर्चा लंबे समय से चल रही है, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। यही नहीं, हाल ही में वह अपने शादी के लहंगे के लिए मशहूर डिजाइनर सब्यासाची से मिलीं। माना जा रहा है कि शादी के दिन आलिया सब्यासाची का डिजाइन किया लहंगा पहन सकती हैं।

सोनम कपूर की शादी में भी वह रणबीर के साथ सब्यासाची के लहंगे में भी पहुंचीं थीं। वैसे सब्यासाची हर बॉलीवुज ऐक्ट्रेस के फेवरेट रहे हैं। अनुष्का शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी शादी पर सब्यासाची का डिजाइन किया लहंगा पहना था। कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर की सेहत ठीक होते ही और उनके वापस इंडिया लौटते ही शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो जाएंगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर ने आलिया को 2017 में न्यू इयर ईव के मौके पर बुल्गारिया में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों कई इवेंट्स में एक-साथ नजर आए, जिसके बाद अफेयर की खबरों ने ज़ोर पकड़ लिया। इस साल हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह के दौरान आलिया ने सभी के सामने अपने दिल की बात कह दी थी। भरी महफिल में उन्होंने अपने दिल के राजकुमार यानी रणबीर को प्रपोज किया था।

About Aditya Jaiswal

Check Also

फिर दिखा किंग खान का खास अंदाज, केकेआर के खिलाड़ी सुनील नरेन के साथ बिताया कीमती वक्त

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान हर तरह से अपनी टीम के खिलाड़ियों के ...