Breaking News

पति निक जोनस के लिए शॉपिंग नहीं करती हैं प्र‍ियंका चोपड़ा, ये है वजह

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी, केमिस्ट्री शानदार है। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो पति निक जोनस के लिए शॉपिंग नहीं कर सकती हैं।

बॉम्बे टाइम्स की ख़बर के मुताबिक, प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें शॉपिंग करना बिल्कुल पसंद नहीं है। बुक्स के अलावा वो निक के लिए कुछ नहीं खरीद सकती। खासतौर पर कपड़े-जूते। निक जोनस अपने कपड़ों और जूतों के टेस्ट को लेकर बहुत फेमस हैं, इसलिए वो निक के लिए शॉपिंग नहीं कर सकती।

बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर की दूसरी शादी हुई। शादी पेरिस में हुई। इस दौरान निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का लुक छाया रहा।

प्रियंका और निक की शादी की बात करें तो बता दें कि दिसंबर 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। शादी राजस्थान के जोधपुर (उम्मेद पैलेस) में संपन्न हुई। उनकी शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई, दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

वर्क फ्रंट पर प्रियंका द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। फिल्म में जायरा वसीम, फरहान अख्तर भी अहम रोल में हैं। सोनाली बोस ने इसे डायरेक्ट किया है, इसी साल अक्टूबर में फिल्म रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...