Breaking News

भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राजपूत को पुलिस ने पीटा, फायरिंग का आरोप

कानपुर। महटौली गांव में हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई कहासुनी के बाद पुलिस कर्मियों ने राजपुर मंडल के भाजपा अध्यक्ष को पीट दिया। आरोप है कि दारोगा ने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद पुलिस मंडल अध्यक्ष को पकड़कर अमराहट थाने ले आई।

जानकारी पर राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व जिलाध्यक्ष सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी थाने पहुंचे और पुलिस की बर्बरता पर रोष जताया। एसपी ने एएसपी और सीओ ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर शांत कराया। महटौली गांव निवासी देवेंद्र राजपूत भाजपा के राजपुर मंडल के अध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि शुक्रवार शाम वह बाइक से दूध लेने जा रहे थे।

गरुणवाहिनी बल के साथ पुलिस ओवरब्रिज के नीचे हाईवे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। यहां कुछ लोगों ने वाहन चेकिंग के नाम पर हो रहे उत्पीडऩ की शिकायत की। आरोप है कि जब देवेंद्र वहां रुके तो दारोगा धर्मेंद्र यादव ने उनसे जाने को कहा। जब उन्होंने अपना परिचय दिया तो दारोगा ने अपशब्द कहे और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागे तो दारोगा ने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की और पकड़कर थाने ले आए।

जानकारी पर राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, विद्यासागर, परवेश कटियार आदि भाजपा पदाधिकारी थाने पहुंचे और पुलिस की बर्बरता पर रोष जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। भाजपाइयों के थाने पहुंचने की सूचना पर सीओ राजाराम, डेरापुर सीओ रामकृष्ण मिश्र अमराहट थाने पहुंचे। थोड़ी ही देर एएसपी अनूप कुमार भी आ गए और समझाकर भाजपा पदाधिकारियों को शांत कराया। उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर घायल मंडल अध्यक्ष को सीएचसी भेजा। मामले में एसपी अनुराग वत्स का कहना कि एएसपी को जांच के आदेश दिए हैं।

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी ने मुरादाबाद पहुंच सर्वेश सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा-पूर्व सांसद का योगदान स्मृतियों में रहेगा

अमरोहा:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमरोहा जनसभा करने के बाद मंगलवार दोपहर बाद मुरादाबाद के रतनूपुरा ...