Breaking News

भाजपा से रोज जुड़ रहे है 6 लाख लोग

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के फैसले ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की लोकप्रियता में दोगुना से ज्यादा इजाफा कर दिया है। पहले यूपी में भाजपा की सदस्यता लेने वालों का औसत प्रतिदिन लगभग तीन लाख था लेकिन इस विधेयक के संसद में पारित होने के बाद यह संख्या बढ़कर प्रतिदिन औसतन 6.7 लाख तक पहुंच गई है।

भाजपा के पदाधिकारियों

मंगलवार को यहां प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा के पदाधिकारियों, क्षेत्रों और जिलों के सदस्यता प्रमुखों की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि सदस्यता अभियान में यूपी भाजपा देश में नंबर एक पर है। मंगलवार दोपहर बारह बजे तक 48 लाख 66 हजार 351 नए सदस्य बनाए जा चुके हैं। आधी रात तक हम 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। 20 अगस्त तक अभियान चलना है। बचे सात दिनों में प्रयास किया जाए कि नए सदस्यों की संख्या 80 लाख तक पहुंच जाए।

 

About Samar Saleel

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...