Breaking News

हर रोज एक सेब खाने से आपको नहीं पड़ेगी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत

सेब खाना हमारी सेहत के लिए कितना अच्छा होता है ये तो आप सभी जानते ही होंगे। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप हर रोज एक सेब खा लें तो फिर आपको डॉक्टर के पास जाने की भी जरूरत नहीं होगी। लेकिन एक नया रिसर्च इस बात पर सवाल उठाता है कि क्या वाकई सेब खाना इतना फायदेमंद है? एक नए अध्ययन में इस बात का पता चला है कि एक सेब में 100 मीलियन (10 करोड़) बैक्टीरिया होते हैं। अब ये बैक्टीरिया अच्छे होंगे या फिर बुरे ये इस बात ये तय होता है कि सेब को किस तरह से उगाया गया है। ये अध्ययन Frontiers in Microbiology जर्नल में प्रकाशित हुआ।

ये सभी बैक्टीरिया, फुंगी और वायरस जो आप खाते हैं ये जाकर आपके पेट में इकट्ठा हो जाते है। पकाने से आपके फलों और सब्जियों में से ये म’र जाते हैं। अध्ययन से पता चला कि जैविक और पारंपरिक दोनों ही तरह के सेबों में उतनी ही संख्या में बैक्टीरिया पाए गए।

अध्ययनकर्ता ने बताया कि एक 240 ग्राम के सेब में करीबन 100 मीलियन बैक्टीरिया पाए गए। उन्होंने ये भी बताया कि ज्यादा बैक्टीरिया बीज में होता है तो अगर आप बीज को अलग कर दें तो जो बैक्टीरिया आप लेंगे उसकी मात्रा घटकर 10 मीलियन (1 करोड़) पर आ जाएगी।

आपकी सेहत के लिए देखें तो जैविक रूप से उगाए गए सेब आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं क्योंकि उनमें बहुत तरह के और संतुलित रूप में बैक्टीरिया पाएं जाते हैं जो कि उन्हें पारंपरिक रूप से उगाए जाने वाले सेब से ज्यादा फायदेमंद बनाते हैं। वैसे आपको जानकार खुशी होगी कि बैक्टीरिया आपको नुकसान नहीं पहुंचाता है क्योंकि बैक्टीरिया भी दो तरह के होते हैं अच्छे और बुरे और ये अच्छे वाले बैक्टीरिया होते हैं।
आपको ये जानकार हैरानी होगी कि जितने अलग तरह के बैक्टीरियार सेब के छिलके पर पाएं जाते हैं उतने अलग तरह के बीज में भी नहीं पाए जाते।

 

About News Room lko

Check Also

बेहद खास है हनुमान जी का ये मंदिर, यहां दर्शन के लिए पार करनी होती हैं 76 सीढ़ियां

भारत के तकरीबन हर राज्य में धार्मिक स्थल हैं। हर धार्मिक स्थल का अपना अलग ...