Breaking News

हस्तरेखा ज्योतिष: लव मैरिज होगी या अरेंज, हथेली की ये रेखा बताती है आपका भविष्य…

कोई कितना भी इंकार क्यों न करे लेकिन हर किसी को अपनी शादी से जुड़ी बातें जानने की दिलचस्पी होती है। आधुनिक समय में तो लव मैरिज और अरेंज मैरिज को लेकर हमेशा लोगों के बीच चर्चा चलती रहती है। हस्तरेखा विज्ञान में हथेलियों पर बनी रेखाओं को देखकर भविष्य का अंदाजा लगाया जाता है, आज हम आपको विवाह से जुड़ी बातें बताने जा रहे हैं-

यहां होती है विवाह रेखा-
हमारी हथेली में थोड़े-थोड़े समय में कई रेखाएं बदलती रहती हैं जबकि कुछ खास रेखाएं ऐसी हैं, जिनमें अधिक बड़े बदलाव नहीं होते हैं। इन महत्वपूर्ण रेखाओं में जीवन रेखा, भाग्य रेखा, हृदय रेखा, मणिबंध, सूर्य रेखा, विवाह और संतान रेखाएं शामिल हैं। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार- विवाह रेखा से किसी भी व्यक्ति के विवाह और प्रेम प्रसंग पर विचार किया जाता है। विवाह रेखा सबसे छोटी उंगली (लिटिल फिंगर) के नीचे वाले भाग पर आड़ी स्थिति में होती है। छोटी उंगली के नीचे वाले भाग को बुध पर्वत कहा जाता है।विवाह रेखा एक या एक से अधिक भी हो सकती है।

ये विशेषताएं होती है-

  • हथेली में एक से अधिक विवाह रेखाएं प्रेम-प्रसंग की संख्या की ओर इशारा करती है। साथ ही यह रेखा यह भी बताती है कि आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा।
  • यदि विवाह रेखा नीचे की ओर बहुत अधिक झुकी हुई हो तो वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • यदि किसी व्यक्ति के दोनों हाथों में विवाह रेखा के आरंभ में दो शाखाएं हो, तो उस व्यक्ति की शादी टूटने का भय रहता है।
  • यदि किसी स्त्री के हाथ में विवाह रेखा के आरंभ में द्वीप चिह्न हो तो उसका विवाह किसी धोखे से होने की संभावनाएं रहती है। साथ ही, यह निशान जीवन साथी के खराब स्वास्थ्य की ओर भी इशारा करता है।
  • यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा बहुत अधिक नीचे की ओर झुकी हुई दिखाई दे रही है और वह हृदय रेखा को काटते हुए ओर नीचे चले जाए तो यह शुभ लक्षण नहीं माना जाता है। ऐसी रेखा वाले व्यक्ति का जीवन साथी उसकी मौजूदगी में ही गुजर सकता है।
  • यदि किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा लम्बी और सूर्य पर्वत तक जाने वाली है, तो यह संपन्न और समृद्ध जीवन साथी का प्रतीक है।
  • यदि बुध पर्वत से आई हुई कोई रेखा विवाह रेखा को काट दे, तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन परेशानियों भरा होता है।
  • यदि दाएं हाथ में दो विवाह रेखा है और बाएं हाथ में एक विवाह रेखा है तो ऐसे लोगों की पत्नी अपने पति का अधिक ध्यान रखने वाली नहीं होती है।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 22 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके परिवार में किसी ...