लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर गोमती नगर के विराट खंड 4 में भारत माता पूजन आरती एवं सामूहिक वंदे मातरम गायन का आयोजन किया गया। जिसमें घर घर से दीपक लाया गया। भारत माता के चित्र पर लोगों ने दीपक प्रज्वलित किया। भारत माता की आरती हुई सामूहिक वंदे मातरम गाया गया। इस मौके पर बच्चे द्वारा झांकी निकाली गई।
देश को आजादी दिलाने में में जीवन बलिदान करने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण किया गया। कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र भदोरिया ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को भारत की गौरव गाथा से परिचित होना चाहिए। इसके लिए इतिहास को सही रूप में लिखने की आवश्यकता है। विदेशी आक्रांताओं की प्रेरणा से कतिपय इतिहासकारों ने गलत इतिहास का सृजन किया था। उन्होंने कहा जो पुराना इतिहास है उसको हमने नहीं बल्कि मुगलों और अंग्रेजों द्वारा लिखा गया है। जिसके चलते कि वह जो सही है उसे भटका दिया गया।
हमें विचार करना चाहिए इसका पुनःखोजबीन कर लेखन करना चाहिए। हमारा जो गौरवशाली इतिहास रहा है वह हम आने वाली पीढ़ी को बताएं। हमारे पूर्व राजनीतिज्ञों ने जो गलतियां की है उनकी भी जानकारी सबको होनी चाहिए। कार्यक्रम की डॉ बीएन सिंह आरोग्य भारती के अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ बीएन सिंह ने की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम देश भक्ति गीत लोगों का उद्बोधन सामूहिक वंदे मातरम गायन भी हुआ। वैदिक मंत्रोचार के साथ भारत माता पूजन व साज बाज के साथ भक्ति में रूप से भारत माता की आरती गाई गई। समिति के समन्वयक माता प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विराट खंड के राजेश ने अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की योजना रचना और कहां-कहां किस प्रकार से तिरंगा यात्रा भारत माता पूजन वंदे मातरम झांकी और रथ निकाली जा रही है इस योजना की वृहद जानकारी भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश के निर्देशन में कई गई। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सहभागी हुए।