Breaking News

खुद के अपहरण का नाटक कर 100 करोड़ की फिरौती मांगने वाला 10 हजार का इनामी नोएडा से गिरफ्तार

फिरोजाबाद। करीब दो साल पहले खुद के अपहरण का नाटक कर 100 करोड़ की फिरौती मांगने वाले बीसी करोवारी संजीव गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर संजीव पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसी दौरान जिले की नगला सिंघी थाना पुलिस को संजीव गुप्ता के नोएडा में होने की जानकारी मिली और पुलिस ने उसे वहां से अरेस्ट कर लिया।

क्या है पूरा मामला
टूण्डला थाना क्षेत्र के ऑर्चिड ग्रीन कॉलोनी निवासी संजीव गुप्ता बीसी चलाने का काम करता है। करीब दो साल पहले संजीव गुप्ता जब अपने होटल से वापस लौट रहा था तभी रास्ते में अचानक लापता हो या और उनका फोन भी स्विच ऑफ जा रहा था।
कारोबारी के लापता होने से जिले में हड़कंप मच गया था। वहीं पुलिस के लिए भी यह मामला सिरदर्द बन गया था। दो दिन बाद संजीब गुप्ता के नंबर से एक परिचित के नंबर पर मैसेज आया, जिसमें संजीव के अपहरण की बात कही गयी और फिरौती की एवज में 100 करोड़ की राशि मांगी गयी। लेकिन यह अपहरण किसी के गले नही उतर रहा था।
पुलिसिया जांच में यह बात सामने आयी कि संजीव गुप्ता पर कई लोगों का कर्ज था। जिसे देने से वह आनाकानी कर रहा था। पुलिस ने संजीव गुप्त को बरामद भी कर लिया और खुद के अपहरण का झूठा नाटक रचने के आरोप में संजीव गुप्ता के साथ ही साजिश के आरोप में उनकी पत्नी सारिका गुप्ता समेत दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में जमानत पर बाहर आ गया लेकिन वो तय समय पर कोर्ट में पेश नहीं हुआ।
संजीव गुप्ता की हो चुकी है कुर्की
कोर्ट में पेश न होने पर संजीव गुप्ता पर कुर्की की कार्यवाई भी हो चुकी है और कोर्ट के आदेश पर उसे फरार घोषित कर उसपर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर ही रही थी। इसी दौरान सूचना मिलने नगला सिंघी थाना पुलिस ने संजीव को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।
फ़िरोजाबाद के एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा ने संजीव गुप्ता की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया है कि संजीव गुप्ता को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट-अरविंद शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा ILSSD-2025 में शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन, VC प्रो आलोक कुमार राय को मानद फैलोशिप

Lucknow। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग (Department of Zoology) ने ‘इनॉवेशन इन लाइफ साइंसेज़ फॉर ...