Breaking News

श्रीलंका की जेल से 20 भारतीय मछुआरों की रिहाई

श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 20 भारतीय मछुआरों की घर वापसी हुई है। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। भारतीय उच्चायोग ने मछुआरों की रिहाई और स्वदेश वापसी से पहले एक तस्वीर साझा करते हुए उनकी सकुशल घर वापसी की पुष्टि की।

👉🏼प्रतिबंध को किया दरकिनार: जरूरतमंद अफ्रीकी देशों को चावल निर्यात करेगा भारत

भारतीय दूतावास ने मंगलवार देर शाम ‘एक्स’ पर लिखा घर की ओर वापसी! आज सुबह 20 भारतीय मछुआरों को कोलंबो से चेन्नई वापस लाया गया।

श्रीलंका की जेल से 20 भारतीय मछुआरों की रिहाई

चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे मछुआरों ने अपनी सुरक्षित और शीघ्र वापसी के लिए कोलंबो स्थित भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया और उनकी रिहाई की सुविधा के लिए भारतीय और श्रीलंकाई दोनों सरकारों को धन्यवाद दिया। पिछले सप्ताह श्रीलंका सरकार ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए छह भारतीय मछुआरों को चेन्नई वापस भेजा था।

👉🏼दक्षिण कोरियाई पीएम से मिले जयशंकर

तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाले संकरे जलक्षेत्र पाक जलडमरूमध्य में तमिलनाडु के सैकड़ों मछुआरे मछली पकड़ते हैं, जिस दौरान कई बार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना अपने क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लेती है। हालांकि ऐसी स्थिति में भारतीय उच्चायोग उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान करता है और उनकी शीघ्र घर वापसी की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है।

रिपोर्ट-शाश्वत तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

दिशा-2024 में रही गीत और संगीत की धूम

लखनऊ। आज और कल डॉ एमसी सक्सेना ग्रुप आफ कालेज का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव “दिशा-2024” ...