Breaking News

3 लाख डॉक्टर हड़ताल पर, OPD सेवाएं ठप

नई दिल्ली। निजी अस्पतालों की मनमानी लूट पर शिकंजा कसने के लिए सरकार नेशनल मेडिकल बिल बनाने के नए प्रस्ताव को लाने का अहम कदम बढा रही है। जिसके खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े देश के 3 लाख से अधिक डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। जो सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक हड़ताल जारी रहेगी। देश के सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के ओपीडी बंद हैं। एक दिन की इस हड़ताल से मरीजों को कितनी परेशानी होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। मुंबई, बैंगलुरू, तमिलनाडु, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली समेत सभी बड़े शहरों में लगभग मेडिकल सेवाएं ठप है। बस इमरजेंसी सेवाएं मिल सकती हैं।

बिल के आने से कसेगा लूट पर शिकंजा

दरअसल सरकार जिस मेडिकल बिल को लाने की तैयारी में है। उस बिल से इस बिल के आने से निजी मेडिकल कॉलेजों पर सरकार का शिकंजा मजबूत होगा। निजी और मनमानी लूट पर सरकार रोक लगा सकेगी। लेकिन दूसरी ओर डाक्टरों ने इसके विरोध में आवाज उठाई है। उनका कहना है कि इस बिल से इलाज महंगा हो जायेगा।

About Samar Saleel

Check Also

‘कोई ऐसा कुछ न करे, जिसका फायदा BJP को हो’, सांगली सीट पर दावा ठोक राउत का कांग्रेस पर निशाना

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट को लेकर महा विकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) में खींचतान बनी ...