Breaking News

स्वतंत्रता दिवस: अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को याद करने का दिन- रामाशीष राय

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में प्रधानमंत्री के साथ साथ देश का प्रत्येक नागरिक एक साथ गौरवमयी तिरंगे को सलामी दे रहा है। यह अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलाने वाले भारत के वीर सपूतों को याद करने का दिन है।

अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाने वाली पहली क्रांतिकारी महिला के साहस की कहानी

आजाद भारत की कल्पना में खुद को मिटा देने वाले भारत के बेटों को नमन करने का दिन है। उनके सपनों को अपनी आंखों से देखने का दिन है। उन्होंने एक ऐसे स्वतंत्र भारत की कल्पना की थी जहां की एकता, भाईचारा और अखंडता पूरे संसार का आईना बने।

इन 5 जगहों पर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हैं बहुत शान से, देखकर महसूस होगा गर्व

ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, अम्बुज पटेल, रामवती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, प्रदेश सचिव एमए आरिफ, अफसर अली, प्रदेश प्रवक्ता सम्राट सिंह चौहान तथा आमिर साबरी, शैलेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष रामसेवक रावत, महानगर अध्यक्ष सरताज मलिक, मनोज कुमार शर्मा, परिणीता सिंह, मंजू शुक्ला, आयशा, शहजाद आदि नेताओं ने भाग लिया।

About Samar Saleel

Check Also

नया जिला बनने की अटकलों को लगा विराम, शासन ने कहा – ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

लखनऊ:  यूपी में नया जिला बनने की अटकलों को विराम लग गया है। शासन ने ...