Breaking News

300 करोड़ होगा मधु मेंटाना की ‘रामायण’ का बजट, रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण आएंगे नजर!

फिल्म इंडस्ट्री में महाकाव्य रामायण पर कई फिल्में बना चुकी है। फिल्म निर्माताओं ने अपनी-अपनी तरह से रामायण को पर्दे पर पेश किया है। अब निर्माता मधु मेंटाना ‘रामायण’ पर एक बिग बजट फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार मधु मेंटाना ने ‘रामायण’ पर 300 करोड़ रुपए की फिल्म बनाने का फैसला किया है।

बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म की कास्ट भी फाइनल कर ली है। फिल्म में रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। भगवान राम के रोल के लिए रितिक रोशन को चुना गया है, वहीं माता सीता के रोल में दीपिका को लेने की तैयारी है।

मधु मेंटाना की ‘रामायण’ का निर्देशन नितीश तिवारी करेंगे, जिन्होंने ‘दंगल’ जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्माण किया था। खबरों के अनुसार मधु मेंटाना ने हाल में ही अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी और विकास बहल से फैंटम फिल्म्स की हिस्सेदारी खरीदी है और अब वो बैनर को अकेले ही चलाएंगे। ‘रामायण’ उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे वो इसी बैनर के अंतर्गत बनाएंगे।

मधु मेंटाना ‘रामायण’ को 3डी में बनाएंगे, जिसका बजट लगभग 300 करोड़ रुपए होगा। मधु मेंटाना ने कुछ रिसर्च स्कॉलर्स को ‘रामायण’ पर रिसर्च करने का काम दिया है, जो फिल्म की स्क्रिप्ट बनाने में मदद करेंगे। मधु मेंटाना ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज करने की सोच रहे हैं। यह बहुत बड़ा महाकाव्य है, जिसे एक फिल्म में समेटना आसान नहीं है, जिस कारण मधु ने दो भागों में रामायण की कहानी को पर्दे पर पेश करने का फैसला किया है।

About Ankit Singh

Check Also

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ ...