Breaking News

32 साल का युवक जानिये आखिर कैसे बना इस मशहूर एक्ट्रेस का बेटा

कुछ दिनों पहले एक महिला ने गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी होने का दावा किया था। अब एक 32 साल का युवक सामने आया है। इस युवक ने दावा किया है कि वह एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का बेटा है। एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने दावा किया है कि उनका जन्म IVF से से लंदन में हुआ है और यह तब हुआ है जब ऐश्वर्या राय 15 साल की थी।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक इस व्‍यक्ति का नाम संगीत कुमार है। उसने एक इंटरव्‍यू में दावा किया है कि ऐश्‍वर्या राय उसकी मां हैं और वह आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) के जरिये लंदन में पैदा हुआ है। इस शख्स ने ये बात पहली बार नहीं कही है।

दरअसल रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलोर के रहने वाले संगीत कुमार का एक साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय के बेटे होने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

उनका दावा है कि उनका जन्म 1988 में हुआ था जब ऐश्वर्या राय महज 15 साल की थी।उनका कहना है कि ऐश्वर्या के माता-पिता ने दो साल की उम्र तक उनकी देखभाल की और फिर उनके पिता वडिवेलु रेड्डी उन्हें विशाखापत्तनम ले आए।

उन्होंने अपने रिश्तेदारों पर उनके जन्म रिकॉर्ड को नष्ट करने का आरोप लगाया, जो उनके दावों का एकमात्र सबूत था। उन्होंने अपनी कथित मां ऐश्वर्या के साथ मुंबई जाने की इच्छा भी व्यक्त की। इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन अगली बार मणिरत्नम की अगली तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन में दिखाई देंगी।

About News Room lko

Check Also

सलमान खान के घर पर फायरिंग से लेकर दोनों आरोपी की गिरफ्तार तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बीते दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, रविवार सुबह ...