Breaking News

दिल्ली हिंसा में अब तक 38 लोगों की मौत, जुमे की नमाज के चलते हाई अलर्ट पर पुलिस

नागरिकता संशोधन एक्ट के नाम पर दिल्ली में हुई हिंसा अब थम गई है। लेकिन दिल्ली की सड़कों पर अभी भी दहशत का माहौल है, हिंसा के बाद का मंजर दिल्ली वालों को डरा रहा है। गुरुवार रात तक हिंसा में मारे जाने वालों का आंकड़ा 38 तक पहुंच गया, जबकि सैकड़ों की संख्या में घायल हैं। दिल्ली की गलियों में सुरक्षाबलों की ओर से लगातार शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। उत्तर पूर्वी इलाके में हुई हिंसा की जांच करने के लिए पुलिस की ओर से SIT का गठन किया गया है।

दिल्ली हिंसा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बरती जा रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में जुमे की नमाज़ को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है। धार्मिक स्थलों के पास पुलिस बल की तैनाती का आदेश जारी किया गया है।

शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा और दो अन्य मेंबर शुक्रवार को जाफराबाद इलाके का दौरा करेंगे। दिल्ली में हुई हिंसा में कई मामले ऐसे आए हैं, जहां पर महिलाओं के साथ बदसलूकी की बात सामने आई है। महिला आयोग अब इसी को लेकर जांच करेगा।

इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘‘दिल्ली जल गई, 38 लोगों की जान चली गई, दुकान-मकान जलाए गए। हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने कहा “भड़काऊ बयान देने वाले कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा, अनुराग ठाकुर पर FIR करो”। भाजपा और केन्द्र सरकार पूरी बेशर्मी के साथ दंगा भड़काने वालों के साथ खाड़ी है, कब होगी, इन दंगाईयों पर FIR?’

About Aditya Jaiswal

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...