बिधूना/औरैया। ऐरवाकटरा रोड पर साहसपुर मोड के समीप सोमवार को दोपहर बाद अचानक संतुलन बिगड़ जाने से एक ई रिक्शा पलट गया। जिसमे चालक समेत 8 लोग स्वर थे। हादसे में तीन महिलाओं, दो बच्चों समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगो को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मऊ गूरा निवासी गौरव कुमार अपने परिवार की महिलाओं के साथ अपनी गर्भवती पत्नी की जांच हेतु ई रिक्शा से बिधूना अस्पताल जा रहे थे। ई रिक्शा जैसे ही ऐरवा कटरा मार्ग पर सहसपुर मोड के समीप पहुंचा अचानक ई रिक्शा के असन्तुलित हो कर सड़क पर ही पलट गया।
👉 मेडिकल कॉलेज पहुंचे खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित रोगी
दुर्घटना में उस पर सवार गौरव पुत्र पुत्तूलाल (30) रामजानकी पत्नी बटेश्वर दयाल (65), रामदेवी पत्नी रामअवतार (55), मिथलेश पत्नी रामपाल (45), खुशी पुत्री पुत्तूलाल (6 वर्ष) एवं मन्नत पुत्री पुत्तूलाल (3) घायल हो गए। रिक्शा पलटते ही उस पर सवार महिलाओं व बच्चों में कोहराम मच गया।
जबकि मौके पर आसपास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान मौके पर जमा लोगों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 4 लोगों गौरव, रामजानकी, मिथलेश और मन्नत को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन