Breaking News

नरसिम्हा के बाद “ओमकारा” के अवतार में नजर आएंगे बाहुबली अभिनेता प्रिन्स सिंह राजपूत

गोरखपुर। ‘सिखा ग्लोबल एन्टरटेन्मेन्ट” के बैनर तले और निर्देशक सुजित कुमार सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म नरसिम्हा का बीते दिन मुंबई में शूटिंग कर मुहर्त सम्पन्न किया गया। इस खास मौके पर अभिनेता प्रिन्स सिंह राजपूत, अभिनेत्री रुपा सिंह और चांदनी सिंह, निर्मात्री सिखा मिश्रा, निर्देशक सुजित शर्मा सिंह समेत फिल्म के तमाम कलाकार व सदस्य गण मौजूद थे।

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का निर्माण अभिनेत्री से निर्मात्री बनी शिखा मिश्रा कर रही हैं तथा मुख्य भुमिका में भोजपुरी जगत के बाहुबली अभिनेता प्रिन्स सिंह राजपूत अभिनय करते नजर आएंगे। उनके साथ ब्यूटी क्वीन अभिनेत्री रुपा सिंह और चुलबुली अभिनेत्री चाँदनी सिंह भी अहम किरदारो में नजर आएंगी।

निर्मात्री सिखा मिश्रा की माने तो फिल्म की पूरी कहानी अभिनेता प्रिन्स सिंह राजपुत के इर्द-गिर्द नजर आएगी। फिल्म की कहानी वीरु ठाकुर, संगीत ओम झा और एक्शन प्रदिप खड़का का हैं। फिल्म में अभिनेता प्रिन्स सिंह राजपूत कई हैरतअंगेज कारनामे करते नजर आएंगे जो लोगों को खुब एन्टरटेन करेगा।

अभिनेता प्रिन्स सिंह राजपूत ने कहा कि वो इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि ये फिल्म उनके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मो में से एक होगी। उन्होने कहा की फिल्म की कहानी बहुत ही दिलचस्प हैं जो देखने पर ही पता चलेगी।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

तत्क्षण मर्डर मिस्ट्री के साथ प्रेम कहानी भी

लखनऊ। हिंदी सिनेमा जगत नित नये प्रयोग के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में ...