Breaking News

व्यक्तित्व के विकास में खेल प्रतियोगिताओं का महत्वपूर्ण योगदान :डॉ. अश्वनी मिश्र

गोरखपुर। व्यक्तित्व के विकास में खेल प्रतियोगिताओं का अत्यंत ही महत्व है। खेल के द्वारा व्यक्तित्व में साहस आत्मविश्वास आदि सद्गुणों का स्वाभाविक विकास होता है तथा विजय की तीव्र इच्छा जागृति होती है। उक्त बातें क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार मिश्र ने दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में आयोजित 24वां वार्षिक क्रीड़ा स्पर्धा समारोह के शुभारम्भ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में लोगों को सम्बोधित करते हुए कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कुमुद त्रिपाठी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताए बच्चों में उनकी क्षमता और प्रतिभा को परिचित कराती है। उनमें स्वस्थ प्रतियोगिता के सद्गुण का विकास कराती है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरन्नुम बानो व आभार डॉ. करुणेश त्रिपाठी ने किया।

इस दौरान छात्रों ने दिखाया अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में देवव्रत गोंड़ प्रथम, प्रदयम्मु द्वितीय व ऋषभ गोंड़ तृतीय, वही छात्रा वर्ग में शैली सिंह प्रथम, अंजुम खातून द्वितीय व ममता तृतीय स्थान अर्जित किया। गोला प्रेक्षण में गुड़िया प्रथम, संध्या पाल द्वितीय व तृप्ति सिंह तृतीय स्थान और चक्रक्षेपण में शैली सिंह प्रथम, गुंजा द्वितीय व मानवीय तृतीय स्थान अर्जित की।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...