Breaking News

आईपीएल-2020 में कोलकाता में होने वाली नीलामी के लिए 971 खिलाड़ियों ने अपना नाम किया रजिस्टर

आईपीएल-2020 के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली नीलामी के लिए 971 खिलाड़ियों ने खुद रजिस्टर किया, जिसमें 713 भारतीय और 258 विदेशी खिलाड़ी होंगे। नीलामी के लिए कुल 971 खिलाड़ियों में 7 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस रखा है।

2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले 7 खिलाड़ियों में 5 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के है, जबकि साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन और पूर्व कप्तान श्रीलंकाई खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने भी अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है।

2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया)
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)
मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया)
डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका)
एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका)

1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज किए गए रॉबिन उथप्पा ने खुद की बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा है। 1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस कि लिस्ट में इंग्लैंड के वनडे कप्तान इयोन मोर्गन, उनके हमवतन डेविड विली, क्रिस वोक्स और जेसन रॉय हैं। 1.5 करोट रुपये की बेस प्राइस में क्रिस मॉरिश ने भी खुद को शामिल हैं।

 

About News Room lko

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...