Breaking News

सपा मुख्यालय में मनाई गई वरिष्ठ समाजवादी नेता अनन्तराम जायसवाल की 98वीं जयंती

इस अवसर पर स्वर्गीय जायसवाल के प्रपौत्र दर्श जायसवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी तथा अरविन्द कुमार सिंह एम.एल.सी. ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

लखनऊ। बाराबंकी के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व मंत्री अनन्तराम जायसवाल की 98वीं जयंती आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वर्गीय जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

सपा मुख्यालय में मनाई गई वरिष्ठ समाजवादी नेता अनन्तराम जायसवाल की 98वीं जयंती

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि स्वर्गीय जायसवाल ने सांसद, विधायक तथा मंत्री पदों पर रहते हुए गरीबों, किसानों और पिछड़ों की आवाज उठाई तथा उनके लिए संघर्ष किया। वे संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के पुराने नेताओं की कतार में थे। समाजवादी आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी तथा अरविन्द कुमार सिंह एम.एल.सी. ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर स्वर्गीय जायसवाल के प्रपौत्र दर्श जायसवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी तथा अरविन्द कुमार सिंह एम.एल.सी. ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

About reporter

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...