Breaking News

नडाल ने फ्रेंच मंत्री पर किया मुकदमा

रफेल नडाल ने फ्रांस की खेलमंत्री रोसलिन बाकलोट पर एक लाख यूरो का मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है जिन्होंने उन पर डोप टेस्ट से बचने का बहाना बनाने का आरोप लगाया था। नडाल ने बाकलोट पर मुकदमा ठोका है जो 2007 से 2010 के बीच खेलमंत्री थी । उन्होंने मार्च 2016 में फ्रेंच टीवी पर यह टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया था कि नडाल ने 2012 में चोट का दिखावा किया था ताकि डोप टेस्ट से बच सके। उस समय नडाल घुटने की चोट के कारण छह महीने तक कोर्ट से दूर थे।
नडाल के वकील पैट्रिक एम ने कोर्टको बताया कि डोपिंग के आरोपों का नडाल के कैरियर पर गंभीर परिणाम हो सकता था। वहीं बाकलोट के वकील ओलिवियर सी ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ के डोपिंग निरोधक कार्यक्रम को कसूरवार ठहराया।

 

About Samar Saleel

Check Also

वानखेड़े स्टेडियम में नीता अंबानी के साथ हजारों बच्चों ने उठाया क्रिकेट मैच का लुफ्त, बढ़ाया मुंबई इंडियंस का उत्साह

मुंबई। वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में रविवार शाम हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और लखनऊ ...