Breaking News

Etah : एक ही परिवार के पांच लोगों के शव से मचा हड़कम्प, हत्या की आशंका

एटा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव घर में मिले हैं। इनमें दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 2 बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष का शव बंद मकान में मिला है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़ कर शव निकाला है। वहीं फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या की आशंका की तरफ जांच की जा रही है।

घटना थाना कोतवाली नगर के श्रंगार नगर कालोनी की है। जहां रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी के घर में 2 मासूम बच्चों सहित 5 लोगों के शव घर में मिले है। एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतकों में स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड राजेश्वर प्रसाद पचौरी (78) उनकी पुत्र वधु दिव्या पचौरी (35), मृतक दिव्या की बहन बुलबुल (24), बेटा आयुष (10) व दूसरा एक साल का बेटा शामिल है। पुलिस ने सभी पांच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

रिपोर्ट-अनंत मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

रामपुर में बड़ी वारदात, सिरफिरे ने चार लोगों पर छुरे से किया हमला, एक की मौत..तीन जख्मी

सैदनगर : अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहे पर शनिवार दोपहर बड़ी वारदात हो गई। ...