फिल्में देख नये तरीके से अपराध को अंजाम देना अब कोई नई बात नहीं रह गई, तेलंगाना में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने सुहाग को मार डाला। शातिर दिमाग अपराधियों ने प्लास्टिक सर्जरी को अपना हथियार बानाया लेकिन इस राज से पर्दा आधार कार्ड ने उठा दिया। आइए बताते है पूरा वाकया…
ऐसे बनाया प्लान :-
तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले में स्वाति रेड्डी और पुलिस के हत्थे चढ़े उसके प्रेमी राजेश ने एक बड़ा खुलासा किया है। स्वाति रेड्डी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति सुधाकर रेड्डी को मौत के घाट उतार दिया। यह प्लान उन्होंने साउथ की फिल्म येवादू देखकर बनाया था।
शव को जंगल में जलाया :-
स्वाति रेड्डी ने 26 नवंबर को अपने प्रेमी राजेश के साथ सिुधाकर की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों सुधाकर के शव को जंगल में ले जाकर वहां पर उसे जला दिया। उसके बाद प्रेमी के चेहरे को तेजाब से झुलसा दिया।
करा दी प्लास्टिक सर्जरी :-
इसके बाद स्वाति ने अपने ससुराल वालों को बताया कि उसके पति सुधाकर हादसे में गंभीर रूप से जख्मी गए हैं। ऐसे में उसके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत है। इसके बाद प्रेमी राजेश की प्लास्टिक सर्जरी हो गई।
फेल हो गया प्लान :-
राजेश आराम से सुधाकर बनकर रह रहा था लेकिन घरवालों को उसकी कुछ आदतों से शक होने लगा था। उन्होंने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने जब सुधाकर के आधार कार्ड पर राजेश की उंगलियों के निशान लिए तो सारी सच्चाई सामने आ गई। अब दोनो हवालात में है।
मृतक सुधाकर रेड्डी पत्नी स्वाति रेड्डी के साथ