Breaking News

जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत

फिरोजाबाद। जिले के थाना जसराना क्षेत्र पलिया कला में बीती देर सायं इसी थाना क्षेत्र निवासी 44 वर्षीय बृजेश पुत्र थान सिंह का विवाद अपने ही पड़ोस के एक व्यक्ति व उसके बेटे से हो गया। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें बृजेश कुमार की मौके पर मौत हो गई।

वहीं इस दौरान अपने घर के दरवाजे पर खड़ी एक महिला मीरा भी घायल हो गई थी। जिसे गोली लगना बताया गया था उसका उपचार चल रहा है।

मृतक बृजेश के शव को देर रात 12 बजे के बाद पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लाया गया। यहां परिजनों ने मीडिया को उक्त सभी जानकारी देते हुए बताया दूसरे पक्ष का व्यक्ति छत्तीसगढ़ में बीएसएफ का जवान है। उसने और उसके बेटे ने गोली मारी है, थाने में तहरीर दे दी गई है।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...