Breaking News

नए कांसेप्ट पर बन रही है फ़िल्म हल्दी कुमकुम और पेपर बॉय

तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म “हल्दी कुमकुम और पेपर बॉय की शूटिंग” इन दिनों गुजरात में जोर शोर से चल रही है। बता दें कि इन दोनों फिल्मों की कहानी बहुत ही बेहतरीन और लाजवाब है, जो दर्शको को बेहद पसंद आयेगी।

फ़िल्म का निर्देशन धीरू यादव बहुत उम्दा तरीके और नई तकनीकियों के साथ कर रहे हैं। उम्मीद है हर बार की तरह इस बार भी कुछ नया लायेंगे। फ़िल्म हल्दी कुमकुम और पेपर बॉय में मुख्य भूमिका में सुपर स्टार रितेश पाण्डेय हैं और उनके अपोजिट फीमेल लीड में यूट्यूब गर्ल चांदनी सिंह हैं।

रितेश पाण्डेय और चांदनी सिंह की जोड़ी पहली बार इन दोनों फिल्मों में नजर आयेगी। उम्मीद जतायी जा रही है कि ये जोड़ी अपने अभिनय से दर्शको के दिलो पर धमाल मचाएगी। रितेश पाण्डेय और चांदनी सिंह के अलावा दोनों फिल्मों में संजय पाण्डेय, महेश आचार्य, रिचा दीक्षित व संजीव कुमार मिश्र हैं।

फ़िल्म का निर्माण तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले हो रहा है। जिसके निर्माता दीपक शाह बाबू जी और निर्देशक धीरू यादव, सह निर्देशक मेजर खान है,कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह व छायांकन सत्यप्रकाश अन्ना हैं और प्रचारक सोनू यादव एडिफ्लोर है।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

आरडी बर्मन के घर को बचाने के लिए आगे आए फैंस, 7,000 से ज्यादा लोगों ने अधिकारियों से की यह गुजारिश

संगीत प्रेमी एक एतिहासिक इमारत को बचाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। यह ...