Breaking News

बीजेपी विधायक का कोरोना से निधन, जिले में शोक की लहर

रायबरेली। सलोन विधानसभा सीट से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी का शुक्रवार सुबह कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निधन हो गया।लखनऊ के अपोलो अस्पताल में सुबह 6:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

सलोन तहसील क्षेत्र के पद्मनपुर बिजौली गांव के रहने वाल 64 साल के दल बहादुर कोरी पहली बार भाजपा के टिकट पर 1993 में जिले की सलोन सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। बेहद सामान्य परिवार के दल बहादुर कोरी 1996 में भी दूसरी बार भाजपा के टिकट पर ही विधायक चुने गए कल्याण सिंह मंत्रिमंडल में उन्हें 1998 में समाज कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया। मंत्री बनने के बाद भी वह सामान्य ही बने रहे और आम जनता से उनका जुड़ाव जीवन पर्यंत साधारण व्यक्ति की तरह ही बना रहा।

2002 में भाजपा और 2007 में बसपा के टिकट प चुनाव लड़े दल बहादुर कोरी दोनों ही बार चुनाव हार गए। वर्ष 2010 में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली।गांधी परिवार ने उन्हें पार्टी का प्रदेश महामंत्री बनाया। लगभग 2 साल कांग्रेस में रहने के बाद वह फिर भाजपा में लौट आए। वर्ष 2012 में भाजपा ने उन्हें मैदान में उतारा लेकिन जीत हाथ नहीं लगी। वर्ष 2017 मैं भाजपा ने उन्हें फिर अपना प्रत्याशी बनाया इस चुनाव में दल बहादुर कोरी मैदान मारने में सफल रहे।

विधायकी के तीसरे कार्यकाल के बाद उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा। इसी कार्यकाल में उन्हें दो बार दिल का दौरा भी पड़ा और एक बार रीड की हड्डी में भी प्रॉब्लम आई बीपी और शुगर के भी वह मरीज हो गए थे। पिछले महीने की 8 तारीख को उनका स्वास्थ्य खराब हुआ उन्हें जिला अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया कुछ दिन वहां इलाज के बाद अपोलो में भर्ती हो गए इसी बीमारी के दौरान वह कोरोना संक्रमित हुए लेकिन 8 दिन पहले उनकी नेगेटिव रिपोर्ट आ गई थी लेकिन लगातार वह अस्पताल में भर्ती रहे। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अजय त्रिपाठी समेत तमाम नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है

विधायक के निधन पर भाजपाइयों ने जताया शोक

भाजपा विधायक एवं उत्तर प्रदेस सरकार के पूर्व समाज कल्याण मंत्री दल बहादुर कोरी के असमय निधन पर क्षेत्र मे शोक की लहर दौड गयी है। सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री गिरीस नारायण पाण्डेय, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग पाण्डेय, अतुल सिंह,सिवप्रकास पाण्डेय, सुशील शुक्ला, जेपी सिंह, संतोष सिंह, राजेश सिंह फौजी, कैलाश बाजपेयी, ब्रम्हेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता, ओपी सिंह, रामप्रताप सिंह, जगन्नाथ पाण्डेय, आशुतोष शुक्ला, मनीष त्रिवेदी, दीपप्रकाश शुक्ला, जितेन्द्र पटेल, सौरभ शुक्ला, गोविन्द सविता, रामू सिंह, नागेन्द्र सिंह आदि लोगों ने सलोन विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा है कि उनका निधन भाजपा परिवार के लिये अपूर्णनीय क्षति है।परम पिता परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दे और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

गृहकर वसूली में तीन गुना वृद्धि, नगर निगम ने छूट योजना मई तक बढ़ाई

लखनऊ। नगर निगम (Municipal Corporation) ने गृहकरदाताओं को राहत (Relief To House Tax Payers) देते ...