Breaking News

सोशलमीडिया पर रातों रात छाने वाली प्रिया प्रकाश पहुंची सुप्रीम को​र्ट

सोशल मीडिया पर रातों रात सुर्खियां बटोर कर छा जाने वाली प्रिया प्रकाश अब सुप्रीमकोर्ट पहुंच गई। दरअसल वायरल गर्ल प्रिया प्रकाश वॉरियर ने विभिन्न राज्यों में गाने के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज करवाई है।

  • याचिका प्रिया के साथ-साथ फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने संयुक्त रूप से दायर की है।
  • उन्होंने कहा कि गाने के खिलाफ लगाये जा रहे आरोप निराधार हैं।

प्रिया प्रकाश ने याचिका में पेश किया उदाहरण

वायरल गर्ल ​प्रिया प्रकाश ने अपनी याचिका में एक्ट्रेस खूशबू का उदाहरण दिया है। दरअसल, खूशबू ने वर्जिनिटी पर एक बयान दिया था। जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। उस केस में सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस खूशबू के खिलाफ लगाये गये सारे आरोपों को खारिज करते हुए मानने से इंकार कर दिया था।

केरल सीएम ने इसे असहिष्णुता से जोड़ा

केरल के सीम ने इसे असहिष्णुता से जोड़ा है। वहीं प्रिया ने अपनी याचिका में साफ किया है कि गाना 40 साल पुराना है। जिस पर अभी तक मुस्लिम समुदाय ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी। अब अचानक से यह गाना किसी की भानवाओं को कैसे आहत कर सकता है। महाराष्ट्र के एक स्थानीय संगठन ने प्रिया प्रकाश की अपकमिंग फिल्म ‘ओरु अदार लव’ के एक गाने में मुस्लिमों की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया था।

  • इसके निर्देशक ओमर लुलु के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी।
  • यह शिकायत महाराष्ट्र के जिंसी पुलिस स्टेशन में हुई थी।
  • रजा एकेडमी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर और सेंसर बोर्ड को लिखित में शिकायत की थी।
  • हरियाणा के फतेहाबाद शिक्षा विभाग ने फरमान जारी किया है।
  • ऐसे वीडियो स्कूलों में बच्चों को ना दिखाया जाएं।

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...