Breaking News

by-election : नूरपुर से लोकेंद्र सिंह की पत्नी आ सकती हैं चुनावी मैदान में

नूरपुर में पूर्व विधायक लोकेन्द्र सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद वहां की सीट रिक्त हो गयी है। वहीँ भाजपा इस सीट के लिए पूर्व विधायक लोकेन्द्र सिंह की पत्नी को नूरपुर by-election के चुनाव के लिए चेहरा बना रही है।

by-election : कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती बीजेपी

नूरपुर विधायक लोकेंद्र सिंह की सड़क हादसे में मृत्यू के बाद रिक्त सीट पर भाजपा दिवंगत विधायक की पत्नी अवनी सिंह को चुनाव मैदान में उतारने पर मंथन कर रही है। बता दें की बिजनौर के नूरपुर विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की विगत 21 फरवरी को सड़क हादसे में मृत्यू हो गई थी। नूरपुर सीट पर मई में चुनाव होने की संभावना है।

दरअसल गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में करारी हार के बाद भाजपा कोई रिस्क लेना नहीं चाहती है। इसके लिए भाजपा अपने प्रत्याशियों के नाम को लेकर क्षेत्रीय नेताओं से सलाह मशवरा भी कर रही है।

सूत्रों के अनुसार बीती रात सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के रतूपुरा आवास पर प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, धामपुर विधायक अशोक राणा आदि भाजपा नेता इकठ्ठा हुए।
इस बैठक में लम्बी चली वार्ता के बाद स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह चैहान की पत्नी अवनि सिंह के नाम पर सहमति बनी। घण्टोँ चली इस बैठक में संगठन और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार मंथन किया गया।
बता दें इस बैठक में अवनि सिंह के नाम पर सहमति बनी किन्तु प्रत्याशी के नाम की घोषणा हाईकमान की तरफ से आना अभी बाकी है ।

About Samar Saleel

Check Also

मिशन कर्मयोगी: सरकारी अधिकारियों को दक्ष बनाने हेतु वेबिनार का सफल आयोजन

लखनऊ, 26 जुलाई 2025। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के ...