Breaking News

मुम्बई में अटल काव्य संध्या

मुम्बई। मुम्बई में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व अटल बिहारी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राम नाईक मुख्य अतिथि थे। लखनऊ के प्रतिष्ठित कवि,लेखक और गीतकार अविनाश त्रिपाठी ने मुंबई के नवनिर्मित अटल बिहारी वाजपेई राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में अपनी गजलें और कविता सुना कर जमकर वाहवाही लूटी।

उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी और युवा भाजपा नेता डॉ योगेश दुबे द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश के अलग अलग हिस्सों से आए कवियों ने पूर्व प्रधानमंत्री और कवि अटल बिहारी वाजपेई की कविताओं का वाचन किया। एक हफ्ते तक चलने वाले अटल महोत्सव में आज का दिन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के लिए निर्धारित था।

अविनाश त्रिपाठी ने अपनी बहु प्रसिद्ध गजल अंधेरा घना है यह बेहतर है जुगनू के लिए, सुना कर जनता के बीच में धनात्मकता की लौ जगा दी। अविनाश की दूसरी गजल परिंदों का साथ जब से छूटने लगा को भी दर्शकों ने खूब सराहा।

अविनाश के खूबसूरत कविता पाठ को उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाइक और सांसद गोपाल शेट्टी ने पुरस्कृत कर, अविनाश का आभार व्यक्त किया। अविनाश के अलावा प्रसिद्ध शास्त्री गायिका पद्मश्री सोमा घोष, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता स्वप्निल जोशी सहित कई सितारों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि अविनाश भारत में सबसे ज्यादा शॉर्ट फिल्म बनाने वाले फिल्मेकर हैं, उन्होंने 700 से भी ज्यादा शॉर्ट फिल्म का निर्माण और निर्देशन किया है इसके साथ अविनाश कई फिल्म मे गीत भी लिख रहे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

Surya Drone Tech 2025 : भारत की रक्षा नवाचार क्षमताओं का सशक्त प्रदर्शन

Special Desk। देहरादून छावनी के जसवंत ग्राउंड में (Jaswant Ground, Dehradun Cantonment) आयोजित ‘सूर्या ड्रोन ...