Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव : मुंसिफ कोर्ट में सिविल जज ने किया ध्वजारोहण, एनसीसी कैडेट्स के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, परिसर में किया गया पौधारोपण

बिधूना। तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ उत्साह पूर्वक धूमधाम से मनायी जा रही है। सोमवार को निधार्रित समय पर मुंसिफ न्यायालय में सिविल जज जूनियर डिवीजन वंदना ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

ध्वजारोहण के बाद सिविल जज जूनियर डिवीजन वन्दना के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें अपर सिविल जज नेपाल सिंह, एनसीसी कैडेट्स, न्यायालय स्टाफ के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा किशनी रोड होते हुए भगतसिंह चौराहा पर पहुंची।

जहां पर सिविल जज जूनियर डिवीजन वन्दना, अपर सिविल जज नेपाल सिंह आदि ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह व डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा वापस मुंसिफ कोर्ट पहुंची।

तिरंगा यात्रा के समापन के बाद सिविल जज जूनियर डिवीजन वन्दना, अपर सिविल जज नेपाल सिंह द्वारा न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन वंदना ने बताया कि कहा कि तिरंगा देश की शान है।

तिरंगा यात्रा से लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत होगी। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति के अंदर राष्ट्रीय भावना कूट-कूट कर भरी रहे और हर घर तिरंगा लहराए।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर 

About Samar Saleel

Check Also

मिशन कर्मयोगी: सरकारी अधिकारियों को दक्ष बनाने हेतु वेबिनार का सफल आयोजन

लखनऊ, 26 जुलाई 2025। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के ...