Breaking News

ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से मानायी गयी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ, ऐरवाकटरा में कतारबद्ध बैठ बच्चों ने बनाया भारत का चित्र, मल्हौसी खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बिधूना। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ ग्रामीणों क्षेत्र में भी धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों के अलावा शिक्षण संस्थानों में ध्वाजारोहण किया गया साथ ही तिरंगा रैली निकालकर लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना पैदा की गयी। कटरा में लोहिया विद्यालय के बच्चों ने कतारबद्ध खड़े होकर भारत का चित्र बनाया। तिरंगा रैलियों में भारत माता व शहीद-ए-आजम भगत सिंह की झांकियां दिखायी दी।

क्षेत्र के गांव मल्हौसी में स्थित नारायण इंटर कालेज में प्रबंधक रोहित सिंह ने प्रधानाचार्य ध्रुव सेंगर की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। जिसके बाद स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद विद्यालय में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें विजेता रहे छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक रोहित सेंगर ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर प्रभात कुमार, विवेक त्रिपाठी, प्रशांत त्रिवेदी आदि सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

ऐरवाकटरा ब्लाक के ग्राम नगरिया राजाराम में राहुल नायक ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें ग्रामीणों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और भारत माता की जय घोष के साथ नारे लगाए। यहां पर राहुल नायक, उत्तम नायक, अशोक नायक आदि वरिष्ट जन भी मौजूद रहे।

कटरा में डा. लोहिया इंटर कालेज में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने अपनी प्रतिभा कौशल दिखाते हुए मानव श्रृंखला बनाकर भारत माता का चित्र बनाया। जिसके बाद बच्चों ऐरवाकटरा में तिरंगा रैली निकाली। जिसमें भारत माता, शहीद-ए-आजम भगत सिंह, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, आम्बेडकर आदि महापुरुषों की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहीं।

इस दौरान बच्चे भारत माता और वन्दे मातरम का जयघोष करते रहे। यात्रा विद्यालय से शुरू होकर चौराहे होती हुई विद्यालय में जाकर‌ समाप्त हुई। यात्रा में विद्यालय की छात्र छात्राओं सिद्धी गुप्ता, विष्णु, जलाल गुप्ता, मयंक, राज्यवर्धन, प्रशांत, दीपाली, राठौर, वर्षा, दिव्या यादव, विनायक गुप्ता के अलावा प्रबंधक मदनलाल गुप्ता, प्रधानाचार्य अनुराग गुप्ता एवं स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर 

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...