Breaking News

Indian Railway : रेलवे ने लिया भर्ती को लेकर अहम फैसला

रेलवे ने अपने कुछ पदों को लेकर एक अहम फैसला लिया है जिसके अंतर्गत रेलवे भर्ती बोर्ड को दरकिनार करते हुए अनुबंध पर भर्ती कराने की बात कही है। ऐसा भर्ती बोर्ड के प्रक्रिया में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए Indian Railway द्वारा किया जा रहा है।

Indian Railway : रिटायर कर्मचारियों के पुनः नियुक्ति का फैसला

रेलवे ने भर्ती बोर्ड के द्वारा नियुक्तियों में लगने वाले समय को देखते हुए एक निर्णय लिया है जिसके अनुसार रेलवे द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों को वरीयता दी जाएगी।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “रेलवे के रिटायर कर्मचारी कुशलतापूर्वक भाप ईंजन, संकेत पद्धति वाले सिग्नल और भाप चालित उपकरणों की जानकारी होती है। वे इन्हें संभालने में कुशल होते हैं। इसलिए अनुबंध पर उनकी नियुक्ति करने की योजना बन रही है। रिटायर कर्मचारियों को ठेके पर रखने का अधिकार जोनल प्रमुखों को दिया गया है। वे ही कुशल सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नियुक्ति करेंगे।

ये भी पढ़ें – RRB : भर्ती की संभावित तिथियां घोषित

जोन के प्रमुख आवश्यक व्यक्तियों की संख्या तय कर भर्ती कर सकेंगे। अनुबंध के तहत भर्ती हुए कर्मचारियों का पारिश्रमिक सामान्य कार्य अनुसूची के समान होगा। रिटायर रेलवे कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए अधिकतम उम्रसीमा 65 साल तय हुर्इ है।

About Samar Saleel

Check Also

ईडी के हलफनामे पर केजरीवाल का जवाब, एजेंसी पर लगाए मनमानी के आरोप; कहा- रिश्वत के कोई सबूत नहीं

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय के हलफनामे का ...