Breaking News

विनोद कुमार दुबे साउथ एशिया टीचर्स अवार्ड से सम्मानित

लखनऊ। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर गोपाल किरण समाज सेवा संस्थान द्वारा सहभागी शिक्षण केंद्र लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार मे गुरु नानक विद्यालय भांडुप मुंबई के वरिष्ठ शिक्षक तथा इंद्रजीत पुस्तकालय सीताराम ग्रामीण साहित्य परिषद सामवंती ग्राम महिला विकास मंडल जुडपुर रामनगर विधमौवा मड़ियाहूं जौनपुर उत्तर प्रदेश के विनोद कुमार दुबे को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं सामाजिक सेवा के लिए संस्था के अध्यक्ष एवं आयोजक प्रकाश सिंह , समन्वयक शैलेश प्रजापति तथा मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड वियतनाम श्वेता डागर के कर कमलों द्वारा साउथ एशिया टीचर्स अवार्ड प्रदान करके सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समन्वय संकल्प के प्रबंधक अनिरुद्ध पांडे, पूर्व मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ. बाबूलाल सिंह, डॉ आर. एम.पाल, ज्योतिषाचार्य अनिल चतुर्वेदी राष्ट्रीय संचेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु चौधरी ,ठाणे महानगरपालिका की प्रभारी मुख्य अध्यापिका रेखा विनय तिवारी, महापौर पुरस्कृत शिक्षक राम लखन यादव,रामचेत यादव, चंद्रवीर बंशीधर यादव, दयाशंकर पाल, दीनानाथ यादव, डॉ. विजय यादव, डॉ.जंग बहादुर यादव, विजय तिवारी इत्यादि मान्यवरों ने दुबे को बधाई दी।

About Samar Saleel

Check Also

अविवि के इग्नू इन्क्यूबेशन सेंटर का एक्सपोजर विजिट हुआ

देश में 35 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह सक्रिय- कमलेश यादव अयोध्या। डाॅ राममनोहर ...