Breaking News

शिक्षाविद राम प्रकाश दीक्षित ने साथियों संग पकड़ा कांग्रेस का साथ

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों व उसकी समावेशी विचारधारा एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा देश की जनता एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षाे तथा पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर राम प्रकाश दीक्षित शिक्षाविद, बसपा नेता इन्द्रदेव पाल, युवा साथी गाजीपुर निवासी अजय कुमार पाण्डेय ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष ने उक्त सभी लोगों को कांग्रेस तिरंगा पट्टी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, नकुल दुबे, योगेश दीक्षित, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह, अंशू अवस्थी प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, संजय सिंह, हमाम वहीद, प्रज्ञा सिंह, डॉ. रिचा कौशिक, पूर्व प्रदेश सचिव कीरत पाल सिंह आदि प्रमुख रहे।

About Samar Saleel

Check Also

यूट्यूबर साक्षी मिश्रा ने ससुर समेत नौ लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा, लगाए ये आरोप

बरेली:  बरेली की यूट्यूबर साक्षी मिश्रा ने अपने ससुर हरीश नायक पर एक और मुकदमा ...