Breaking News

सौभाग्य पाने के लिए ध्यान रखें ये वास्तु नियम, छत पर कभी न रखें ये सामान

वास्तु में ऐसी बहुत सी छोटी-छोटी बातें बताई गई हैं जो आपका भाग्य बदल सकती हैं। वास्तु की इन टिप्स को फॉलो करने के लिए आपको खर्चा नहीं करना होता है। साथ ही आपको किसी तरह की कोई बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होती है। आप किसी एक खास चीज के जरिए भी किस्मत बदल सकते हैं। इसी तरह अपने घर से कुछ चीजों को हटाकर भी आप सोए सौभाग्य को जगा सकते हैं। जानिए वास्तु के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रत्येक वस्तु की अपनी एक विशिष्ट ऊर्जा होती है। यह ऊर्जा नेगेटिव या पॉजिटिव हो सकती है। उदाहरण के लिए फालतू सामान जिसकी हमें आवश्यकता नहीं है, या फिर जिसे कबाड़ में रख दिया गया है, नेगेटिव एनर्जी से युक्त हो जाता है। बहुत से लोग अपने घर के फालतू सामान को छत पर रख देते हैं। इसकी वजह से उनके घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है। नतीजतन उनकी किस्मत सो जाती है।

कई बार घर में बहुत सा ऐसा सामान होता है जो कबाड़ होता है। इसे हम अक्सर अपने घर की छत पर पटक देते हैं। ऐसा न करें और कबाड़ को या तो किसी अन्य तरह से उपयोग कर लें। अथवा उसे घर से बाहर निकाल कर कबाड़ी को दे देवें या फेंक दें। वास्तु (Vastu Tips) के अनुसार कबाड़ को रखना घर में गरीबी और दुर्भाग्य का कारण बनता है।

बहुत से लोग अपने रोजमर्रा के अखबार और मैग्जीन्स को भी घर की छत पर पटक देते हैं। ऐसा करना भी वास्तु के अनुसार गलत है। यदि अखबार और मैग्जीन्स काम के हैं तो उन्हें सही स्थान पर रखें अथवा उन्हें स्टोर रूम में रख दें, बाक में बेच दें। घर की छत पर कभी भी फालतू सामान न रखें।

किसी भी मकान की छत उस घर में ब्रह्माण्डीय ऊर्जा के आवागमन का साधन है। यदि छत साफ-सुथरी और आकर्षक होगी तो सुख, सौभाग्य और समृद्धि आएगी। अतः यथासंभव छत का साफ-सुथरा रखें और उस पर सुंदर गमले लगा कर पेड व पौधे लगाएं। जितनी हरियाली और फूलों से भरे गमले होंगे, आपके घर में भी उतनी ही अधिक समृद्धि आएगी।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 28 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए परिवार में कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। ...