Breaking News

लखनऊ से कंचौसी आयी बारात बिन दुल्हन के लौटी, समझाने गए ससुर को दूल्हे ने पीटा, घंटो चली पंचायत

• जयमाला के समय दुल्हन को आई शराब की बदबू तो किया शादी से इंकार

औरैया। दिबियापुर के कन्चौसी क्षेत्र के गांव मधवापुर में बारात लेकर आए दूल्हे ने दूल्हन के पिता को ही पीट दिया। पिता की पिटाई से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बिना वरमाला पहनाए ही स्टेज से उतर गई। इसके बाद घंटों पंचायत चली लेकिन दुल्हन नहीं मानी। बाद में बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

बारात बिन दुल्हन के लौटी

मधवापुर नीवासी हरज्ञानसिंह की पुत्री की शादी लखनऊ के भोला खेड़ा, मानक नगर निवासी आदर्श पुत्र निर्मल सिंह सिकरवार के साथ तय हुई थी। बुधवार की रात कस्बा कंचौसी के आनंदेश्वर गेस्ट हाउस में तय समय के अनुसार धूमधाम से बारात पहुंची। लड़की पक्ष ने स्वागत सत्कार किया। इसके बाद दुल्हन को वरमाला के लिये स्टेज पर लाया गया।

बताया जाता है कि जयमाल के समय दुल्हन ने दूल्हे के नशे में होने की बात कही। दुल्हन के पिता ने नाराजगी व्यक्त की और बेटी को मनाया। लेकिन तब तक दूल्हे ने दुल्हन के पिता को पीट दिया। यह देख दुल्हन भड़क गई और शादी से इंकार कर स्टेज से नीचे उतर गई। दुल्हन के राजी न होने पर बाराती धीरे से ट्रेन व निजी वाहनों से खिसक गये।

बारात बिन दुल्हन के लौटी

दूल्हा और बारातियों को लड़की वालों ने रोका

मामला बढ़ता देख लड़की पक्ष ने लड़के व उसके खास लोगों को गेस्ट हाउस में ही रोक लिया। लड़की के पिता ने दहेज में दिये सामान सहित 11 लाख रुपए लौटाने की बात कही। इसके बाद 112 को सूचना दे दी। सूचना पाकर दिबियापुर थाना पुलिस भी पहुंच गई। मामला न संभलते देख पुलिस सभी को कंचौसी चौकी ले गयी।

बारात बिन दुल्हन के लौटी

5 दिन का समय लेकर वर पक्ष ने छुड़ाई जान

पुलिस ने समझाया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दोनों पक्षों को कंचौसी चौकी ले जाया गया। लड़का पक्ष ने नकदी न होने की बात कही। इसके बाद एसओ दिबियापुर बीपी रस्तोगी व चौकी प्रभारी कंचौसी अवनीश कुमार ने लड़के पक्ष को 5 दिन का समय देते हुए एक कार व चढ़ावे के लाये जेवर प्रधान के सुपुर्द कर पांच दिन बाद लड़की के पिता को पूरा सामान व नकदी लौटाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद दूल्हा और उसके परिजन बिना दुल्हन के लखनऊ लौट गए।

बारात बिन दुल्हन के लौटी

रिपोर्ट- संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

शाहनजफ मार्ग पर सहारागंज माल के सामने धंसा मार्ग

लखनऊ। राजधानी के VIP क्षेत्र माने जाने वाले शाहनजफ मार्ग (Shahnajaf Marg) पर सहारागंज माल ...