Breaking News

भाषा विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं परास्नातक परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किया 

लखनऊ। भाषा विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं परास्नातक, सम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम ससमय घोषित कर दिया है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह परीक्षा परिणाम बीटेक के अष्टम की विभिन्न शाखाओं और एमटेक, चतुर्थ की विभिन्न शाखाओं का है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के 7 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

भाषा विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले स्नातक एवं परास्नातकस्तर विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बीटेक के अष्टम सेमेस्टर एवं एमटेक चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषित कर दिया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनबी सिंह के दिशानिर्देश पर बीटेक, बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं एमटेक के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मेक्त्ट्रनिक्स इंजीनियरिंग का परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

भाषा विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं परास्नातक परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किया 

परीक्षा नियंत्रक डॉ भावना मिश्रा ने बताया कि उक्त सेमेस्टर के परीक्षाफल का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करते हुए इससे सम्बन्धित सूचना उक्त विभागों को भी दे दिया गया है। विद्यार्थी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

भाषा विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपना परिणाम देखने के लिए यहां नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस दौरान आपको वेबसाइट पर अपना रोल नंबर अंकित करना होगा। रिजल्ट खुलने पर उसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।

इस लिंक से देखें रिजल्ट :  http://kmclu.ac.in/results/

About Samar Saleel

Check Also

नारी शिक्षा निकेतन की शिक्षिकाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली

लखनऊ। आज (10 माई) नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो सपना वर्मा के ...