Breaking News

‘आयुष्मान भव अभियान के तहत दो दिनों में बनाएं गए एक लाख आयुष्मान कार्ड…

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आयुष्मान भव अभियान पर एक बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में करीब एक लाख आयुष्मान कार्ड बने हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘आयुष्मान ऐप के माध्यम से अभियान की शुरुआत में ही केवल 2 दिनों में बनाएं गये 1,00,000 से अधिक आयुष्मान कार्ड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व में ‘सबकी स्वास्थ्य सुरक्षा’ हो रही और अधिक प्रबल।’

आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा, इस दौरान आयुष्मान कार्ड से वंचित रहे नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच तथा उनका इलाज भी किया जाएगा। अभियान का मकसद आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।

About News Desk (P)

Check Also

बीआरएस ने कांग्रेस सरकार पर 1100 करोड़ रुपये के घोटाले का लगाया आरोप, जांच की मांग की

नई दिल्ली:  तेलंगाना के एक बीआरएस नेता केटी रामा राव ने राज्य सरकार पर निशाना ...