Breaking News

होमगार्ड जवान प्रशासनिक ड्यूटी के साथ सामाजिक कार्यों में भी निभा रहे है अपनी महत्वपूर्ण भूमिका: धर्मवीर प्रजापति

• डायल 112 की कुशलता में हमारे होमगार्ड संगठन का एक बहुत बड़ा योगदान।

• 80 हजार होमगार्ड जवानों को आज के समय में लगातार ड्यूटी उपलब्ध कराई जा रही है: अपर मुख्य सचिव

• होमगार्ड जवानों को आपदा कार्यों में राहत एवं बचाव कार्य हेतु की जायेगी ट्रेनिंग की व्यवस्था: डीजी वीके मौर्या

लखनऊ। होमगार्ड्स संगठन स्थापना के 62 में स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आज होमगार्ड्स मुख्यालय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने रैतिक परेड का मान-प्रणाम स्वीकार किया।

इस अवसर पर धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि 2017 से प्रदेश सरकार में योगी जी के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों के लिए बेहतरी के लिए बहुत से कार्य किए गए हैं। होमगार्ड जवानों का दैनिक भत्ता पहले 375 रुपए हुआ करता था जिसे दो बार में बढ़ाते हुए रूपये 600 कर दिया गया है साथ ही डी ए भी दिया जा रहा है।

होमगार्ड जवान प्रशासनिक ड्यूटी के साथ सामाजिक कार्यों में भी निभा रहे है अपनी महत्वपूर्ण भूमिका: धर्मवीर प्रजापति

उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों के ड्यूटी एवं भत्ते को लेकर पहले अनियमितता की लगातार शिकायतें मिलती थी, लेकिन अब पारदर्शी व्यवस्था अपनाते हुए ड्यूटी एवं भत्ता से लेकर अन्य सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया गया है। जिससे की जवानों को स्वयं ड्यूटी की जानकारी स्वतः प्राप्त हो जाती है एवं उनके भत्ते सीधे खाते में भेजे जा रहे हैं। आज सॉफ्टवेयर से उनकी ड्यूटी लगायी जा रही है। किसी भी अनियमितता की गुंजाइश ही नहीं रहती।

👉आधुनिक भारत के निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर आज भी प्रासंगिक

श्री प्रजापति ने कहा कि हमें गर्व है कि निर्वाचन के दौरान अन्य प्रदेशों से होमगार्ड जवानों की मांग आती है। उन्होंने कहा कि हमारा होमगार्ड जवान कर्तव्य परायणता एवं निष्ठा से ड्यूटी करता है उसकी तारीफ अन्य प्रदेशों से भी प्राप्त होती है। आज का यह रैतिक परेड कार्यक्रम ऐसा प्रतीत हो रहा था की जैसे 26 जनवरी की ही कोई झांकी हो।

होमगार्ड जवान प्रशासनिक ड्यूटी के साथ सामाजिक कार्यों में भी निभा रहे है अपनी महत्वपूर्ण भूमिका: धर्मवीर प्रजापति

उन्होंने कहा कि होमगार्ड विभाग को बेहतर से बेहतर करने के लिए हमारे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लगातार प्रयत्न एवं मेहनत कर रहे हैं। आज हमारा होमगार्ड जवान प्रशासनिक ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक कार्यों को भी बखूबी निभा रहा है। उनका सामाजिक दायित्वों का निर्वहन प्रशंसनीय है।

वृक्षारोपण से लेकर गंगा सफाई एवं नदियों-नालों की सफाई के साथ-साथ हमारा होमगार्ड जवान विभन्न अपदाओ के समय से उपस्थित रहकर सभी दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन एवं तत्परता से कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने अपने होमगार्ड जवानों को निर्देश दिए हैं कि मंदिरों एवं सड़कों पर अगर कोई भी विकलांग, बुजुर्ग, पुरुष एवं महिला दिखे तो उसकी मदद करें।

👉गांवों के संतुलित विकास से ही गांवों से शहरों की ओर पलायन रूकेगा: केशव प्रसाद मौर्य

श्री प्रजापति ने कहा कि आज हमारे होमगार्ड जवानों का न केवल ड्यूटी भत्ता बढ़ा है बल्कि उन्हें मुख्यमंत्री जी की तरफ से रूपये 5 लाख की सहायता राशि उनके असामयिक निधन पर प्रदान की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि असामयिक मृत्यु की स्थिति में विभिन्न बैंकों के माध्यम से 30- 40 लख रुपए की मृतक बीमा राशि भी प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम तो एक बानगी मात्र है जो हम पूरे साल करते रहते हैं। आज डायल 112 की कुशलता में हमारे होमगार्ड संगठन का एक बहुत बड़ा योगदान है। चौराहों पर हमारा जवान पूरी कुशलता एवं तत्परता से ड्यूटी करता है, देखकर प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में न केवल प्रदेश में बल्कि अन्य प्रदेशों में भी ड्यूटी के मांग प्राप्त होते हैं और हमारा होमगार्ड जवान उत्तरदायित्व के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करता है और निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न करता है। हमारे जवान विषम से विषम परिस्थितियों में भी काम करते हैं जो अत्यधिक सराहनीय है।

80 हजार होमगार्ड जवानों को आज के समय में लगातार ड्यूटी उपलब्ध कराई जा रही है ड्यूटी भत्ते को लेकर विलंब की शिकायतें प्राप्त होती थी जिसमें सुधार की आवश्यकता ऑनलाइन व्यवस्था को अपनाया गया और अब प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में ही ड्यूटी भत्ता जवानों के खाते में उपलब्ध करा दी जाती है वर्दी भत्ता 3 वर्ष में एक बार दिया जाता है इसमें भी पूरी पारदर्शिता के साथ वर्दी भत्ता सीधे हमारे होमगार्ड जवानों के खाते में भेज दी जाती है। उन्होंने कहा कि हमारा निर्णय लेने का आशय होमगार्ड जवान तक उसका लाभ पहुंचाने की रहती हैं।

रैतिक पर स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत में कमांडेंट जनरल होमगार्ड विजय कुमार मौर्य ने कहा कि होमगार्ड संगठन नित्य नई-नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहा है और नए रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा होमगार्ड संगठन अन्य विभागों की तुलना में अधिक आधुनिक हुआ है। आज सभी रिकॉर्ड्स ऑनलाइन हुए हैं। ड्यूटी पेमेंट्स ऑनलाइन किये जा चुके है। उन्होने मंत्री जी का स्वागत करते हुये कहा कि होमगार्ड विभाग आपके नेतृत्व में लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा जवान वृक्षारोपण से लेकर गंगा सफाई तक सभी अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण कर रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय राहत कार्यों में ट्रेंड जवानों की जरूरत होती है। अतः हम अपने जवानों के ट्रेनिंग की व्यवस्था कर रहे हैं, ताकि आपदा के समय हमारे जवान कारगर साबित हो सके। इस अवसर पर डीजी कारगार एसएन सावंत, डीआईजी विवेक कुमार सिंह, रणजीत कुमार सिंह, एके सिंह, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

नारी शिक्षा निकेतन की शिक्षिकाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली

लखनऊ। आज (10 माई) नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो सपना वर्मा के ...