Breaking News

होमगार्ड जवानों के साथ भोजन कर होमगार्ड्स मंत्री ने बांटा पुरस्कार

लखनऊ। होमगार्ड्स संगठन की स्थापना के 61 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होमगार्ड्स एवं कारागार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आला अधिकारियों एवं होमगार्ड जवानों के साथ मिलकर होमगार्ड मुख्यालय स्थित मैदान परिसर में सामूहिक भोज में हिस्सा लिया, उनके साथ भोजन किया, उनका हालचाल जाना एवं उनका उत्साहवर्द्धन किया।

होमगार्ड जवानों के साथ भोजन कर होमगार्ड्स मंत्री ने बांटा पुरस्कार

इसके उपरान्त मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पुरस्कार वितरण समारोह एवं उनको सम्मानित किया। डीआईजी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष स्थापना दिवस के अगले दिन बड़ा खाना का आयोजन किया जाता है।

👉बदल रहा है गोरखपुर: क्रूज तैयार…रामगढ़ताल में 10 दिसंबर से कीजिए मौज-मस्ती

होमगार्ड जवानों के साथ भोजन कर होमगार्ड्स मंत्री ने बांटा पुरस्कार

उन्होंने बताया कि हमारे होमगार्ड जवान एक से डेढ़ माह तक लगकर विभिन्न कार्य जैसे-साफ-सफाई, रंगाई-पुताई के साथ-साथ परेड की भी तैयारी करते हैं। उनके उत्साहवर्द्धन एवं मनोबल को ऊंचा बनाये रखने के लिए ही सभी वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ बैठकर खाना खाते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

गोरखपुर से बढ़नी, गोरखपुर से पनियहवा तथा गोरखपुर से छपरा रेल खण्ड में चलाया गया विशेष टिकट जांच अभियान

• जांच में 3421 बिना टिकट के मामले पकड़े गए। गोरखपुर। महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या ...