Breaking News

अवध विश्वविद्यालय: प्रो फर्रू़ख जमाल बनाये गए जैव रसायन के विभागाध्यक्ष

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जैव रसायन विज्ञान विभाग के प्रो फर्रू़ख जमाल विभागाध्यक्ष बनाये गए। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल के आदेश के अनुपालन में शैक्षिक विभागों में चक्रानुक्रम में प्रो नीलम पाठक के कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत प्रो जमाल को कार्यभार ग्रहण करने के तिथि से तीन वर्ष के लिए अथवा इस सम्बन्ध में अन्य कोई आदेश निर्गत होने की तिथि तक जैव रसायन विज्ञान विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अवध विश्वविद्यालय: प्रो फर्रू़ख जमाल बनाये गए जैव रसायन के विभागाध्यक्ष

प्रो फर्रू़ख जमाल वर्तमान में रूसा के समन्वयक का दायित्व सम्भाल रहे है। इससे पहले विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी, इण्टरनेशनल अफेयर्स एवं इन्क्यूवेटर के निदेशक के पद पर कार्यरत रहे है। इसके अतिरिक्त यूजीसी सेल के समन्वयक भी रहे हैं। प्रो जमाल के 70 से अधिक अन्तरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके है।

👉बदल रहा है गोरखपुर: क्रूज तैयार…रामगढ़ताल में 10 दिसंबर से कीजिए मौज-मस्ती

उनकी दो पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है। प्रो फर्रू़ख ने शोध-पत्र के अलावा कई अन्तरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कांफ्रेंस में हिस्सा लिया है। उनके द्वारा पांच से अधिक शोध परियोजना पर भी कार्य किया गया है। कुलपति प्रो गोयल द्वारा जैव रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष बनाये जाने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शोधार्थियों ने बधाई दी।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

डिजिटल पेमेंट सर्विस को बेहतर बनाने के लिए विदेश मंत्रालय-एसबीआई के बीच हुआ करार

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच भारतीय प्रवासी श्रमिकों, भर्ती ...